मगवास क्रिकेट मैदान में पांच दिनों तक चले भगवान बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-4 का रविवार को भव्य समापन हुआ। क्षेत्र की लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुकी इस लीग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। रोमांचक मुकाबलों के बाद श्याम-11 पोपल्टी ने रॉयल स्ट्राइकर खाखरा खेड़ा को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

लीग चरण के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्याम-11 पोपल्टी और रॉयल स्ट्राइकर खाखरा खेड़ा की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर खाखरा खेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम-11 पोपल्टी ने वालु डामोर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 6.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता की विजेता बनी।

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वालु डामोर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, प्रकाश मीणा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जीत डामोर को मैन ऑफ द सीरीज तथा हीरालाल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन समारोह में बाबूलाल कसोटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल डाबी एवं भगवतीलाल बोदर ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगदीश ओड, नवरतन पारगी, माणस सरपंच रमेश पारगी, शिव, प्रवीण कटेरिया (पीटीआई), सूर्यप्रकाश आहरी, शंकर पारगी, नरेश मेघवाल, योगेश एवं यशपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम श्याम-11 पोपल्टी को 33,333 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता रॉयल स्ट्राइकर खाखरा खेड़ा को 25,555 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष खेमराज वडेरा, उपाध्यक्ष प्रभुलाल गोरणा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र खराड़ी, निर्मल बोदर, कुलदीप, लोकेश, अंबालाल, शिव खराड़ी, मन्नालाल वडेरा, जगदीश आहरी और महिपाल सहित समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

समापन पर आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, टीम मालिकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने सभी के सहयोग, सहभागिता और उत्साह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता का समापन श्याम-11 पोपल्टी की खिताबी जीत और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story