घरेलू विवाद में पत्नी ने पति समेत पांच के खिलाफ प्रताड़ना और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, घर से निकालने और दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खेरवाड़ा, बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के डबायचा गांव निवासी हाल महुआल मगरा बावलवाड़ा की 37 वर्षीय महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, तंग-परेशान करने, घर से निकालने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह डबायचा निवासी अजीत असारी के साथ हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि पति द्वारा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान किया गया तथा घर से निकाल दिया गया। साथ ही दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।
विवाहिता ने अपने पति अजीत असारी सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी राम सिंह चुण्डावत द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
