बावलवाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सर्व समाज विकास संस्थान, बावलवाड़ा की ओर से कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क जूते वितरित किए गए। स्वाधीनता दिवस से दो दिन पूर्व नए जूते पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए।

इस अवसर पर संस्था प्रधान राकेश कुमार जैन ने सर्व समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार असारी तथा कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर पंचाल, करण सिंह दरोगा और राजू खराड़ी का तिलक लगाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। संस्था प्रधान ने संस्थान के सभी सदस्यों को बच्चों के लिए किए गए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मगनलाल मेघवाल, उपप्राचार्य मुकेश कुमार जैन, चंदूलाल पटेल, बालूराम भील, दिनेश कुमार भील, आशा फनात सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों को निःशुल्क जूते वितरित किए जाने से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story