खेरवाड़ा में स्कूल की 100 मीटर परिधि में तंबाकू बिक्री, दो आरोपियों पर कार्रवाई
खेरवाड़ा के कानपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 100 मीटर परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने पर बावलवाड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

खेरवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानपुर की 100 मीटर की परिधि में सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पाद बेचने के मामले में बावलवाड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई की। यह कार्रवाई थानाधिकारी राम सिंह के निर्देशन में की गई।
पहली कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान ने की। पुलिस ने आरोपी जिनेन्द्र सिंह पुत्र कमलेन्द्र सिंह चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी कानपुर, थाना बावलवाड़ा को विद्यालय की 100 मीटर की परिधि में सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रभुलाल शर्मा द्वारा की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने की। इसमें आरोपी गणेशलाल पुत्र हुरमा मीणा, उम्र 39 वर्ष, निवासी दामा तालाब, जलपका, सागवाड़ा को विद्यालय की 100 मीटर की परिधि में सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुंदरलाल द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने दोनों मामलों में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम एवं अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की है। विद्यालय की 100 मीटर की परिधि में सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पाद की बिक्री के दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित प्रकरणों की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
