खेरवाड़ा उपतहसील क्षेत्र के बावलवाडा सेवा केंद्र में "ग्रामीण सेवा शिविर" की तर्ज पर आयोजित फॉलो अप शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यों का निस्तारण किया, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिला।

शिविर के उपखंड प्रभारी जयदीप जैन ने बताया कि शिविर के दौरान जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को जॉब कार्ड भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपखंड प्रभारी जयदीप जैन, भावेश उपाध्याय, प्रशासक लीला देवी असारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story