जयपुर। 1999 के कारगिल युद्ध के वीर योद्धा सूबेदार मेजर (से.नि.) बनवारी लाल शर्मा को SK RISEHUB SEVA TRUST INDIA (SRST) ने जयपुर के कानोता ब्लॉक का संरक्षक नियुक्त किया है। ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था ने अपनी सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की घोषणा करते हुए यह नियुक्ति की है। शर्मा भारतीय सेना की एविएशन विंग, लेह-लद्दाख सीमांत क्षेत्र और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना (सूडान) में सेवाएं दे चुके हैं।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिकों और अनुभवी समाजसेवियों का मार्गदर्शन ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। संस्था का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

संजय शर्मा के अनुसार, संस्था वर्तमान में ग्राम स्तर पर महिलाओं को जोड़कर उन्हें 'साक्षर दीदी', 'स्वास्थ्य दीदी' और 'ग्राम सेविका' के रूप में प्रशिक्षित कर रही है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के साथ ग्रामीण स्तर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा, संस्था के 'सनआश्रम' (SunAshram) ब्रांड के तहत लगभग 25 से 30 प्रकार के प्राकृतिक और कुटीर उत्पादों के निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। इनमें हर्बल साबुन, धूपबत्ती, मोमबत्ती, अगरबत्ती, पूजा सामग्री और गो-उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों के निर्माण से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

संरक्षक नियुक्त किए गए सूबेदार मेजर (से.नि.) बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद समाज और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देना ही उनका ध्येय है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और भामाशाहों से ग्रामीण उत्थान के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की नई मिसाल कायम की जा सकती है।

SK RISEHUB SEVA TRUST INDIA (श्रेष्ठ) का राष्ट्रीय कार्यालय शिव प्लाजा, आगरा रोड, कानोता, जयपुर (राजस्थान) में स्थित है। संस्था से संपर्क के लिए कस्टमर केयर नंबर 8005624715 जारी किया गया है। पूर्व सैनिक के अनुभव और संस्था की ग्रामीण विकास संबंधी पहलों के माध्यम से महिलाओं के स्वावलंबन, स्थानीय स्वरोजगार और राष्ट्रसेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story