बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए 40,000 रुपये की रिश्वत लेते होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य भूमिका होने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर) संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि परिवादिया को जमानत मिलने के बाद जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने और आगे प्रकरण में सहायता करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी इकाई बांसवाड़ा ने यह कार्रवाई की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को प्राप्त शिकायत में परिवादिया ने आरोप लगाया था कि संदीप कुमार नानावटी ने दलाल राहुल चंदेल के माध्यम से रिश्वत राशि की मांग की। यह राशि परिवादिया को जमानत मिलने के बाद उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने तथा आगे प्रकरण में सहायता प्रदान करने के बदले मांगी गई थी।

शिकायत के आधार पर 11.10.2026 को रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान संदीप कुमार नानावटी और उसके दलाल राहुल चंदेल द्वारा परिवादिया एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस दौरान आरोपियों द्वारा परिवादिया से खर्चे-पानी के नाम पर 2,000 रुपये मांगकर ग्रहण किए जाने की भी पुष्टि हुई।

एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में एसीबी इकाई बांसवाड़ा के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राहुल चंदेल, चालक (होमगार्ड), अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला बांसवाड़ा को संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादिया एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है। संदीप कुमार नानावटी एवं राहुल चंदेल के निवास स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई भी की जा रही है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किए जाने की जानकारी दी है।

एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में अभियोग, प्राथमिक जांच आदि के रूप में प्रकरण दर्ज होने पर वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। प्रस्तुत स्पष्टीकरण का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना एसीबी की कार्यप्रणाली का हिस्सा है। ब्यूरो के अनुसार, यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि का शिकार होने की आशंका के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में सहयोग के लिए एसीबी ने टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 जारी किए हैं। इन नंबरों पर 24X7 संपर्क किया जा सकता है। एसीबी ने आश्वस्त किया है कि वह लोगों के वैध कार्य करवाने में पूरी सहायता करेगी।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story