महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खेरोदा में आयोजित 17 वर्षीय छात्रा वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसनीकला की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल कर उदयपुर जिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की कंचन कुमावत एवं लक्ष्मी कुमावत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं अब उदयपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता के दौरान बांसनीकला की छात्राओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मेजबान टीम से हार के बाद भी छात्राओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतर खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम की उपलब्धि इसलिए भी उल्लेखनीय रही कि उसने पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने खेल प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

दल प्रभारी के रूप में शारीरिक शिक्षक जमनेश सुथार के साथ हेमलता दया एवं बिंदिया जाट टीम के साथ रहे। शारीरिक शिक्षक जमनेश सुथार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू मीणा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। पीईओ शिवशंकर आमेटा एवं उप प्रधानाचार्य अनिता जोशी ने भी खिलाड़ियों और टीम कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने राज्य स्तर पर चयनित दोनों छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story