खेरोदा | 29 मार्च 2026 खेरोदा क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बाँसड़ा में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम मेला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जय बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस मेले के अंतिम दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह विधि-विधान से रामचरितमानस पाठ और हवन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। मेले में सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जहाँ समिति द्वारा व्यापारियों के लिए 300 से अधिक प्लॉट आवंटित किए गए और बिजली-पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गई।

35 फीट ऊंचे रावण का दहन और भव्य झांकी

मेले का मुख्य आकर्षण 35 फीट ऊंचे रावण का दहन रहा। रावण दहन से पूर्व हनुमान जी मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई, जो शोभायात्रा के रूप में मेला ग्राउंड पहुंची। यहाँ भगवान श्रीराम द्वारा अग्निबाण से रावण वध का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया। जैसे ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जला, पूरा परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात करीब एक घंटे तक हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका मधुबाला राव ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इससे पूर्व शुक्रवार की रात लेहरू दास एवं उनकी मंडली ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति दी थी। मेले में आए बच्चों और युवाओं ने चकरी, झूलों और डॉलरों का जमकर आनंद लिया।

लॉटरी का उत्साह: आयुष व्यास के नाम रही ब्रेजा

इस वर्ष मेले का सबसे बड़ा आकर्षण ईनामी लॉटरी रही, जिसमें करीब 5000 टिकट वितरित किए गए थे। मेला कमेटी के राजेश मेनारिया ने बताया कि "लॉटरी का प्रथम पुरस्कार (ब्रेजा कार) आयुष कुमार व्यास पुत्र चुन्नीलाल जी व्यास, टेंट हाउस के नाम रहा।" भाग्यशाली विजेता के नाम की घोषणा होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा

मेला समिति द्वारा घोषित परिणामों में प्रथम पुरस्कार के रूप में ब्रेजा कार आयुष कुमार व्यास को मिली। द्वितीय पुरस्कार के तहत 4 बाइक क्रमशः टिकट नंबर 3448, 668, 090 और 1710 पर निकलीं। तृतीय पुरस्कार में 5 EV बाइक वितरित की गईं, जिनकी विजेता दीपिका जोशी (बड़वल), यशस्वी व्यास (भोपाल), सानवी मेनारिया (उदयपुर), भास्कर हलवाई (भींडर) और तनुश्री दियावत (मेनार) रहीं।

चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 20 फ्रिज बांटे गए, जिनमें सानिध वैष्णव (मेनार), सांवरिया सेठ, कौटिल्य रामावत (मेनार), अमायरा पुष्कर जाट, कृष्णा मेनारिया, हेमंत जाट, भगवतीलाल जी मेनार, देवेंद्र सिंह, ओंकार गायरी, नारायण भगीरथ, नारायण मीणा, खुशी मेनारिया, हर्षित जनवा और शुभम मेनारिया सहित अन्य विजेता रहे। समिति के सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और मेले को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story