फतेहनगर क्षेत्र के बैंकिंग ग्राहकों के लिए मंगलवार को नई सुविधा की शुरुआत हुई। फतेहनगर में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में एफजीएमओ के महाप्रबंधक श्री मुकेश कुमार झा, अंचल प्रबंधक श्री देवशरण, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार मोहिल एवं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री जनक राज मीणा सहित गणमान्य नागरिक और बैंक ग्राहक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन किया। शाखा शुरू होने से फतेहनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।

उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और शाखा स्टाफ ने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ने तथा बैंक की विभिन्न जमा, ऋण एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जनक राज मीणा ने कहा कि फतेहनगर क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा शुरू होना स्थानीय लोगों के लिए बैंकिंग सुविधा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शाखा की ओर से ग्राहकों को बेहतर, सरल एवं त्वरित बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

नई शाखा के शुभारंभ से फतेहनगर क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ स्थानीय व्यापारियों, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को मिलेगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story