राजस्थान की अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित गांव बायड़ी के प्राचीन मां खडक्वा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तहत महानवमी पर विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया। आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी के सानिध्य में संपन्न हुए हवन में गांव के सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गांव की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन कार्यक्रम में लोकेश पटेल पुत्र पदमलाल पटेल मुख्य जजमान रहे। आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी के सानिध्य में धार्मिक विधियों के अनुसार हवन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बायड़ी गांव के विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माता के आशीर्वाद की कामना की।

महानवमी के अवसर पर मां खडक्वा धाम में दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला।

प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए मां खडक्वा नवयुवक मंडल बायड़ी की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। मंडल ने 500 लीटर दूध की खीर तैयार कर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया। महानवमी पर आयोजित हवन, दर्शन और प्रसाद वितरण के साथ मां खडक्वा धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story