बहुजन समाज पार्टी जिला उदयपुर के तत्वावधान में भूपालपुरा में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 अगस्त 2026 को जयपुर स्थित बिड़ला आउटडोर में आयोजित होने वाले बहुजन समाज पार्टी राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल लोकसभा जॉन प्रभारी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने की। मुख्य अतिथि जगदीश चंद्रपाल ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को जयपुर स्थित बिड़ला आउटडोर में बहुजन समाज पार्टी राजस्थान प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक मान्य आकाश आनंद जी मुख्य अतिथि रहेंगे।

जयपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उदयपुर जिले की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से जयपुर पहुंचेंगे और महासम्मेलन में भाग लेंगे।

संगठन समीक्षा बैठक में जगदीश बाबरिया, होशियार सिंह जाटव, मांगीलाल सेन, प्रकाश वैष्णव, लक्ष्मण भील, दुर्गाशंकर गमेती, चंपालाल गरासिया, कृष्ण कुमार गौतम, हजारीलाल रैगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश मेघवाल ने किया। बैठक की जानकारी जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने दी।

बहुजन समाज पार्टी जिला उदयपुर की इस बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और जिलेभर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story