जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार बाघपुरा थाना पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी कर आम राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी गोपाल सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने स्टंटबाजी कर रहे 8 पावर बाइक चालकों को चिन्हित करते हुए उनकी बाइकें जब्त कर लीं। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story