दस दिन से लापता नाबालिग मुस्कान का कुएं में मिला शव, बाघपुरा में फैली सनसनी
बाघपुरा में दस दिन से लापता 16 वर्षीय मुस्कान का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच और रेस्क्यू अभियान के बाद मामले में नए तथ्य सामने आएंगे।

झाड़ोल के बाघपुरा थाना क्षेत्र में दस दिन से लापता 16 वर्षीय नाबालिग मुस्कान का शव शनिवार को उसके घर से करीब 300 फीट दूर स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मुस्कान पुत्री प्रभुलाल (16 वर्ष) के रूप में हुई है। मुस्कान के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने बाघपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर बाघपुरा थाना अधिकारी गोपाल सिंह मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकालने का प्रारंभिक प्रयास किया गया, लेकिन कुआं अत्यधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
इसके बाद उदयपुर नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव को सुरक्षित कुएं से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
फिलहाल शव को झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
रेस्क्यू अभियान में नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, भवानी शंकर वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापत तथा वाहन चालक कैलाश मेनारिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दस दिन से लापता नाबालिग का कुएं में शव मिलने के बाद पुलिस जांच जारी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आगे के चरणों से ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
