बड़वानी (म.प्र.)। धर्मप्राण नगरी बड़वानी में सिद्धों की आराधना और विश्व शांति की मंगल कामना के साथ आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री दिगम्बर जैन मंदिर जी में मंगलवार, 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे वर्तमान के श्रवण कुमार पत्रकार, जगत के अनमोल मणि एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राष्ट्र गौरव पारस जैन 'पार्श्वमणी' पत्रकार कोटा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि यह विधान अंकलीकर परम्परा के चतुर्थ पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से सम्पन्न होगा। आयोजन में आर्यिका श्री 105 सुप्रज्ञमति माताजी, आर्यिका श्री 105 अनन्यमति माताजी एवं क्षु. श्री 105 समभावमति माताजी ससंघ 03 पिच्छिका का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

इस महोत्सव के प्रेरक दीपचंद रतनलाल जी पहाड़िया, 109 महात्मा गांधी मार्ग, बड़वानी हैं। वहीं, महोत्सव के पुण्यार्जक दीपचंद जी-चंदा जी पहाड़िया, रुपाली, सारिका, गौरव-अंजली, प्रबल, आद्रिक एवं समस्त पहाड़िया परिवार, बड़वानी हैं। वात्सल्य आमंत्रण स्व. श्रीमान रतनलाल जी एवं स्व. श्रीमती कमला बाई पहाड़िया की स्मृति में दिया गया है।


विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं इन्दौर के नगर पुरोहित एवं कुशल प्रतिष्ठाचार्य पं. श्री नितिन जी झांझरी सम्पन्न कराएंगे। वहीं, भोपाल के संगीतकार श्री पारस जैन एण्ड पार्टी द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आठ दिवसीय आयोजन के तहत 17 नवंबर को सभी इन्द्रों के साथ घटयात्रा, मंडप उद्घाटन, अभिषेक एवं शांतिधारा के कार्यक्रम होंगे। 18 नवंबर को सन्मति विधान आयोजित किया जाएगा, जबकि 21 नवंबर को सन्मति सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के धार्मिक आयोजन सम्पन्न होंगे।

आयोजन का मुख्य स्थल श्री दिगम्बर जैन मंदिर जी, बड़वानी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोजन एवं आवास की व्यवस्था मृगनयनी गार्डन, दशहरा मैदान, बड़वानी में रहेगी।

पहाड़िया परिवार ने सभी धर्मानुरागी स्वजनों से सादर जय जिनेन्द्र के साथ आयोजन में पधारकर धर्मलाभ लेने की प्रार्थना की है। आयोजन से संबंधित समस्त जानकारी राष्ट्र गौरव पारस जैन 'पार्श्वमणी' पत्रकार कोटा द्वारा प्रदान की गई।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story