बावलवाड़ा स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
खेरवाड़ा के बावलवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलवाड़ा के गेट पर हाथों में तिरंगे और ड्रम लिए हुए विद्यार्थी और शिक्षक नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलवाड़ा में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। संस्था प्रधान राकेश कुमार जैन के सानिध्य में आयोजित रैली में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर कस्बे में रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगों के साथ निकली इस रैली से बावलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। विद्यार्थियों के जोश और देशभक्ति के नारों से ग्रामीणों में भी उत्साह का संचार हुआ।
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल होते देखकर ग्रामीण अभिभूत नजर आए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा ने कस्बे में देशभक्ति का उत्साह और वातावरण दिखाई दिया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
