प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण एवं विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत 29 जून 2026 को खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में पात्र परिवारों को आवास प्लस 2024 सर्वे के आधार पर तैयार ड्राफ्ट वरीयता सूची का अवलोकन करने तथा दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

विशेष ग्राम सभा के दौरान आवास प्लस 2024 सर्वे के आधार पर तैयार ड्राफ्ट वरीयता सूची का अवलोकन कराया जाएगा। पात्र आवासहीन एवं कच्चे आवास में निवास करने वाले परिवारों से ग्राम सभा में उपस्थित होकर सूची का निरीक्षण करने तथा यदि किसी प्रकार की आपत्ति या दावा हो तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

ग्राम सभा में विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। इनमें जल संरक्षण एवं जल संबंधी कार्य, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना का विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव शामिल रहेंगे।

प्रशासन ने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पात्र परिवारों से विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लेने तथा ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि ग्राम सभा के निर्णय से असहमत होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रावधानों के अनुसार 7 दिवस के भीतर जिला कलक्टर के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकेगा। विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाएगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story