अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अधिशाषी अभियंता सुंदर लाल डामोर, सहायक अभियंता एम.डी. मालव एवं कनिष्ठ अभियंता अनुतोष मीणा ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान 'बिजली मित्र' मोबाइल ऐप के माध्यम से करने की अपील की है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में फोनपे, गूगल पे सहित अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स पर तकनीकी कारणों से विद्युत बिल फेच नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से 'बिजली मित्र' ऐप डाउनलोड कर आसानी से और सुरक्षित तरीके से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐप डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता एवीवीएनएल का चयन कर गैस्ट विकल्प से क्विक बिल पे सुविधा का उपयोग करते हुए अपना के नम्बर दर्ज कर कुछ ही मिनटों में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है तथा पूरी तरह सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक है।

एवीवीएनएल अधिकारियों ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे विलंब शुल्क से बचा जा सकेगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत सेवा का लाभ मिलता रहेगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story