एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की पहल, कांकरवा और बड़वाई के सरकारी स्कूलों में बांटी स्टेशनरी किट
कांकारवा और बड़वाई गांव के सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और अध्ययन सामग्री वितरित की।

राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी अपनी स्टेशनरी किट दिखाते हुए फतहनगर में एयू बैंक के सामाजिक कार्यक्रम के संदर्भ में बैठे हैं।
फतहनगर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सामाजिक सरोकार के तहत कांकरवा एवं बड़वाई गांव के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित कर उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग किया। बैंक की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के ब्रांच मैनेजर सत्यनारायण शर्मा और बैंक ऑफिसर हेमलता सहित गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैंक प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट प्रदान की। साथ ही उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के जोनल हेड राहुल, डीएम जितेंद्र, आरएम जोगेंद्र, ब्रांच मैनेजर सत्यनारायण शर्मा एवं बैंक के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से विद्यार्थियों के हित में किया गया यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के सामाजिक सहयोग से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
