30 मार्च को जयपुर में 25 राष्ट्रो के सानिध्य में होगा भव्य समारोह

फतहनगर। राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में इस वर्ष “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से उदयपुर जिले के ऋषभदेव निवासी (हाल मुकाम फतहनगर) श्री आशीष कुमार जैन को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 30 मार्च 2026 को जयपुर में 25 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच (ए.एस.ओ.) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक सम्मेलन और विचार प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि चयनित प्रतिभा श्री आशीष कुमार जैन, जो महावीर इंटरनेशनल फतहनगर (उदयपुर) में डिप्टी डायरेक्टर हैं, को समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश

श्री आशीष कुमार जैन ने इस उपलब्धि को प्रदेश और समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।" अवार्ड की घोषणा के बाद उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story