खेरवाड़ा में अरावली निर्माण मजदूर संघ क्लस्टर पहाड़ा का संगठन चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में करीब 70 से 80 मजदूर साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमला तिरगर, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सालवी, सचिव पद पर रीना गरासिया तथा संरक्षक पद पर नंद लाल गर्ग का सर्वसम्मति से चयन किया गया। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 12 सदस्यीय नेतृत्व टीम का भी गठन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सभी प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने नवगठित टीम को संगठन को मजबूत बनाने तथा निर्माण मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं।

चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रभु लाल जोशीयाला, मनीषा पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु लाल अहारी तथा तरुण फनात का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संगठन ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम निर्माण मजदूरों के हितों की आवाज को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story