खेरवाड़ा: विधायक डॉ. दयाराम परमार ने उपखण्ड नयागांव की पंचायत समिति नयागांव और गतराली के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवनों का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के उच्च मानकों के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

डॉ. परमार ने निरीक्षण के दौरान निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की और उपस्थित सुपरवाइजर तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि भवन निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक भवन का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा होना चाहिए ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर खेरवाड़ा के लेम्पस अध्यक्ष पंडित मोहनलाल औदिच्य, ब्लॉक कांग्रेस खेरवाड़ा के सेवादल अध्यक्ष धर्मिचंद पाण्डोर, पूर्व सरपंच कान्ति लाल दरंगा (गतराली), धनजी भाई परमार (ईटवा), सुपरवाइजर भूपेन्द्र कलाल, समाजसेवी लक्ष्मण दरंगा, रेवाशंकर दरंगा और चान्दमल दरंगा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। निरीक्षण के पश्चात विधायक डॉ. परमार ने गतराली में नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस निरीक्षण से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयपालन दोनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story