प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ परिसर स्थित भक्तिधाम रविवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। दीपोत्सव की पावन श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित महोत्सव में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई महाआरती ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के लिए भक्तिधाम को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, मिष्ठानों और नैवेद्य से सुसज्जित किया गया। अन्नकूट की मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव के दौरान आयोजित महाआरती में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घंटा-घड़ियाल की मंगलध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने आराधना कर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।


इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के महामंत्री दीपक शुक्ल, कोषाध्यक्ष सीए डॉ. महावीर चपलोत, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष भार्गव, पूर्व कुलपति डॉ. कैलाश सोडाणी, हेमेंद्र श्रीमाली, डॉ. राहुल जैन, डॉ. सुहास मनोहर, रमन सूद, डॉ. विवेक भटनागर, नारायण गमेती, जयदीप आमेटा, धर्मपाल, पार्षद प्रदीप विजयवर्गीय, मनोज जोशी और प्रो. अनिल कोठारी सहित कई गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने ईश्वर की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

अन्नकूट की झांकी के दर्शन के लिए स्थानीय क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रताप गौरव केंद्र के दर्शन करने आए पर्यटकों ने भी भक्तिधाम में सजी झांकी के दर्शन किए। महोत्सव के समापन पर वहां पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस तरह भक्तिधाम में पारंपरिक धार्मिक श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के साथ अन्नकूट महोत्सव संपन्न हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story