ग्राम पंचायत बरोठी ब्रा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, योजनाओं और पोषण की दी जानकारी
ग्राम पंचायत बरोठी ब्रा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, पोषाहार, टीकाकरण और आंगनवाड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

तस्वीर में बरोठी ब्रा की आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और कार्यकर्ता बैनर और प्रशंसा पत्र के साथ नजर आ रही हैं।
ग्राम पंचायत बरोठी ब्रा की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन आज आंगनवाड़ी सुवेदरा पर किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, धात्री एवं गर्भवती माताओं, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सहयोगिनी, आसपास के विद्यालयों के कर्मचारी तथा अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोषाहार, टीकाकरण तथा आंगनवाड़ी से संबंधित समस्त योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के प्रशंसा पत्रों का वाचन किया गया और सभी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को अल्पाहार वितरित किया गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
