उदयपुर। प्रजापति समाज संस्थान के सक्रिय सदस्य 23 नवंबर को अमृतिया मवागड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए एकत्रित होंगे। यह बैठक प्रातः ग्यारह बजे माॅ श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के संगठन कार्यकारिणी सदस्य, आमंत्रित सदस्य, समस्त जिलाध्यक्ष, चौखलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ सदस्य और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण भाग लेंगे। इस बैठक में आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही प्रतिभाओं के अभिलेख संकलन और विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष चर्चा होगी।

बैठक में छात्रावास भवन के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि इस परियोजना की प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके। समाज संगठन सचिव एवं संयुक्त महामंत्री बंधु अपने-अपने चौखलों में इस बैठक और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी का संप्रेषण करने का दायित्व निभाएंगे।

संस्थान द्वारा इस वर्ष प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदन पात्रता की स्पष्ट रूपरेखा भी जारी की गई है। शैक्षणिक क्षेत्र में 75 प्रतिशत उत्तीर्णांक वाले छात्र और छात्राएं, राज्य स्तरीय खेल एवं स्काउट प्रमाण पत्र धारक, प्रोफेशनल डिग्रीधारक जैसे एमबीबीएस, एलएलबी, सी.ए., बीटेक और इस वर्ष नवनियुक्त राजकीय सेवा में शामिल समाज बंधु अपने अभिलेख जमा कर प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। संयुक्त महामंत्री द्वारा इन अभिलेखों का संकलन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे योग्य प्रतिभाओं की पहचान और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

यह बैठक प्रजापति समाज संस्थान के लिए विशेष महत्व की है क्योंकि यह न केवल समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि युवा और नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करेगी। बैठक के परिणामस्वरूप आने वाले कार्यक्रम और छात्रावास निर्माण के द्वितीय चरण के कार्यों में तेजी आने की संभावना है, जो संस्थान की सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावशाली बनाएगी।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story