मावली जंक्शन पर अमृत स्टेशन योजना तेजी पर, वर्षांत तक पूरी होंगी अधिकांश सुविधाएं
मावली जंक्शन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत 21 करोड़ रुपये से चल रहे विकास कार्यों का आधे से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। नई स्टेशन बिल्डिंग, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य आधुनिक सुविधाओं का निर्माण तेजी से जारी है, जिन्हें वर्ष के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। रेलवे प्रशासन कार्यों की रफ्तार बढ़ा रहा है।

उदयपुर। चित्तौड़गढ़–उदयपुर रेलखंड का प्रमुख स्टेशन मावली जंक्शन इन दिनों बड़े स्तर पर रूपांतरण के दौर से गुजर रहा है। अमृत स्टेशन योजना के तहत यहां चल रहे विकास कार्यों का आधे से अधिक हिस्सा पूरा किया जा चुका है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत वाले इन कार्यों को वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने निर्माण की रफ्तार और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मावली स्टेशन पर 1428 वर्गमीटर क्षेत्र में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। भवन का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जहां पंखे, ट्यूबलाइट और अन्य लाइटिंग सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टील बेंचों की पर्याप्त संख्या लगाई गई है, जबकि आधुनिक शौचालयों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इनमें महिला और दिव्यांगजन के लिए अलग से बने शौचालय शामिल हैं।
बुकिंग और पूछताछ कार्यालयों में कार्य प्रगति पर है, वहीं फर्स्ट फ्लोर पर लाइटिंग और पंखों का काम पूरा कर लिया गया है। फर्स्ट फ्लोर के अधिकांश निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में हैं। मुख्य स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर और बुकिंग काउंटर का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया के विकास कार्य जारी हैं, जहां मुख्य प्रवेश द्वार के सामने का हिस्सा निर्माणाधीन है।
प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 को जोड़ने वाला 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी तेजी से आकार ले रहा है। इसका स्टील स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। सेकेंड एंट्री की ओर स्थित बुकिंग कार्यालय और वेटिंग हॉल का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। करीब 9 हजार वर्गमीटर सर्कुलेटिंग एरिया तथा 1315 वर्गमीटर पार्किंग एरिया के विकास कार्य भी गति पर हैं।
सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और कोच सूचना बोर्ड की स्थापना पूरी की जा चुकी है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में सभी सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा सकें।
- मावली जंक्शन अमृत स्टेशन योजना विकास कार्यमावली स्टेशन नई बिल्डिंग निर्माण उदयपुरउदयपुर मावली जंक्शन फुट ओवरब्रिज निर्माणअमृत स्टेशन योजना मावली में क्या काम हुआमावली रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन 2025Indian Railways Mavli Junction redevelopment updateMavli railway station new building construction progressChittorgarh Udaipur rail section station developmentMavli Junction circulating area construction news12 meter FOB construction at Mavli stationModern facilities upgrade at Mavli railway stationMavli Junction parking area development workAMRIT Station Scheme progress RajasthanUdaipur Mavli station renovation latest updateRailway DRM Raju Bhutada inspection Mavli station

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
