अमरा भगत की 184वीं जयंती पर गूंजा उत्साह, निकली भव्य वाहन रैली
अमरा भगत की 184वीं जयंती पर फतहनगर में भव्य वाहन रैली निकली। विभिन्न गांवों से समाजजन और ग्रामीण शामिल हुए। बड़गांव चौराहे से इंटाली तक रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा, फल और पानी से स्वागत किया गया।

तस्वीर में फतहनगर की एक गली में अमरा भगत की जयंती पर वाहन रैली के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित ग्रामीण और वाहन नजर आ रहे हैं।
अमरा भगत की 184वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फतहनगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण शामिल हुए। तेजा सर्कल बड़गांव चौराहे पर पहुंचने पर रैली का भव्य स्वागत किया गया।
रैली में गोगुंदा, झाड़ोल, फलासिया, उदयपुर, डबोक, मावली, वाडियार, लदानी, चंगेड़ी, जेवाना, खरताना, बड़वाई और जोयड़ा बावजी सहित विभिन्न गांवों से वाहन शामिल होते गए। बड़गांव चौराहे पर रैली में शामिल लोगों के लिए फल और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया।
इसके बाद वाहन रैली इंटाली पहुंची, जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। डीजे की धुन पर समाजजन उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। रैली इंटाली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए चायला खेड़ा, छपरा और किरकी चौकी की ओर रवाना हुई।
रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वाहन रैली विभिन्न गांवों से होकर अंनगढ़ बावजी होते हुए नरबदिया पहुंची। अमरा भगत की जयंती के अवसर पर निकाली गई इस वाहन रैली को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
