खेरवाड़ा के अमित कलाल पांच दिवसीय साइप्रस दौरे पर रवाना, एशियन पेंट्स वितरक सम्मेलन में करेंगे सहभागिता
खेरवाड़ा के संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल एशियन पेंट्स के प्रायोजित पांच दिवसीय साइप्रस दौरे पर रवाना हुए, जहां वितरक सम्मेलन भी आयोजित होगा।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य एक दुकान के अंदर खड़े हैं, जहां बीच में खड़े अध्यक्ष अमित कलाल को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है।
संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल शुक्रवार को मध्य पूर्वी देश साइप्रस के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। देश की विख्यात कंपनी एशियन पेंट्स द्वारा प्रायोजित इस दौरे में कंपनी के देशभर के 55 अधिकृत वितरक शामिल हैं।
प्रवास के दौरान अमित कलाल साइप्रस के प्रमुख पर्यटक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही वह वहां पेंट्स उद्योग से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे। दौरे के दौरान कंपनी के सीईओ के साथ अधिकृत वितरकों की कॉन्फ्रेंस मीटिंग भी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
साइप्रस दौरे पर रवाना होने से पूर्व संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के संरक्षक पारस जैन, महामंत्री नरेंद्र पंचोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल, मंत्री नरेंद्र मुडलीया एवं मुकेश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष लव शीतलानी, प्रचार-प्रसार मंत्री धरणेन्द्र जैन, मीडिया प्रभारी सुनील राजपुरोहित तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हसमुख जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने अमित कलाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें सफल एवं सार्थक प्रवास के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
