वासनी कलां: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती
फतहनगर की ग्राम पंचायत वासनी कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीणों ने संवैधानिक मूल्यों की शपथ ली।

फतहनगर की ग्राम पंचायत वासनी कलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते ग्रामीण और अतिथि।
फतहनगर। ग्राम पंचायत वासनी कलां में विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में अतिथियों का स्वागत भी किया गया।
संवैधानिक मूल्यों की शपथ और विचार गोष्ठी
मावली एडीजे कोर्ट से न्याय विभाग की ओर से पधारे श्री कन्हैयालाल ने उपस्थितजनों को संविधान की प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों की शपथ दिलाई। इस दौरान राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने, समाज में समरसता बढ़ाने एवं सभी को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जाना चाहिए।" कार्यक्रम में श्री दिलीप सिंह राणावत (पीपलिया) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
ग्रामीणों एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस गौरवमयी आयोजन के दौरान कैलाश खटीक, खूबी लाल (वकील), गोपाल पुरी, मोहनलाल मेघवाल, राहुल खटीक, कालूलाल गाड़री, हजारीलाल, सोहनलाल, नाथूलाल, छगनलाल, हरलाल, घनश्याम, पुष्पा देवी (पंचायत समिति सदस्य), कमला बाई, सोसर बाई, चंपा बाई सहित अनेक ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में बाबा साहब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्साह का वातावरण देखा गया और सभी ने एकजुट होकर समाज सुधार का संकल्प लिया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
