उदयपुर जिले के एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री घनश्याम मीणा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की।

प्राचार्य का संबोधन और प्रेरणादायक विचार

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. दशरथ कुमार बुटोलिया (पीजीटी भूगोल) द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया।

डॉ. बुटोलिया का संबोधन और मुख्य सिद्धांत

अपने भाषण में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को विस्तार से समझाते हुए बताया कि कैसे उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। "शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा" उनका भाषण सभी उपस्थित जनों के लिए प्रेरणादायक रहा।

विद्यार्थियों की सहभागिता और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भी भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें कक्षा 10वीं की छात्रा सिया मीना तथा मानविकी वर्ग का छात्र विकास मीना ने अपने विचार व्यक्त किए। दोनों विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व और विचारों को और गहराई से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का समापन

अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय सिद्ध हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story