अमरपुरा खालसा फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण, जाति रिकॉर्ड प्रकरण का भी हुआ समाधान
पंचायत समिति भींडर की ग्राम पंचायत अमरपुरा खालसा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप कैंप में सड़क, अतिक्रमण, नालियों और राजस्व मामलों सहित कई जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जाति रिकॉर्ड से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रकरण का भी तत्काल समाधान होने से ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।

तस्वीर में अमरपुरा खालसा ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारी और ग्रामीण नजर आ रहे हैं।
खेरोदा, 22-07-2026। पंचायत समिति भींडर की ग्राम पंचायत अमरपुरा खालसा स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीण सेवा शिविर के तहत फॉलोअप कैंप आयोजित किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में भींडर उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी श्रीमती अभिलाषा, उप तहसीलदार खेरोदा जयदेव रावत, भू-अभिलेख निरीक्षक चंद्र प्रकाश दया, पटवारी अंकिता मोर, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, रास्ते, अतिक्रमण, नालियों की समस्या तथा पाछिया गांव के स्कूल की भूमि पर किए गए अतिक्रमण सहित कई जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित नामांतरण, शुद्धिकरण सहित विभिन्न प्रकरणों का हाथों-हाथ मौके पर निस्तारण किया गया। इसी दौरान एक प्रमुख मामले में ग्रामीण मनसुखलाल के परिवार के सदस्यों की जाति रिकॉर्ड में 'धाकड़' दर्ज होने से संबंधित प्रकरण सामने आया, जिसमें रिकॉर्ड में 'जैन' दर्ज कराने की मांग की गई। शिविर प्रभारी ने सम्यक न्यायिक प्रक्रिया अपनाते हुए निर्णय लिया और मामले का तत्काल निस्तारण कराया, जिससे पीड़ित परिवार को हाथों-हाथ राहत मिली।
शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा संबंधित प्रकरणों के मौके पर निस्तारण से ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
