झालावाड़। अखिल भारतीय धनगर गायरी समाज, झालावाड़ चोखले झाडोल की ओर से आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता 2 जनवरी 2026 से राजस्थान विद्यापीठ मैदान परिसर में शुरू होगी। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 4 जनवरी तक चलेगी और इसमें झालावाड़ चौखले की सभी प्रमुख टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 2 जनवरी को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रभारी रोशन गायरी चांगला ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है।

राजस्थान विद्यापीठ मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का रोमांच और उत्साह देखने को मिलेगा। आयोजकों ने सुनिश्चित किया है कि प्रतियोगिता के सभी नियमों और मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यह आयोजन समाजिक एकता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रभारी रोशन गायरी चांगला ने कहा कि इस प्रतियोगिता से न केवल युवाओं को खेल में भागीदारी का अवसर मिलेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और मेलजोल को भी बढ़ावा मिलेगा।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story