अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान के वर्ष 2026-29 युवा मोर्चा का शपथग्रहण समारोह बालाजी रिसोर्ट में आयोजित हुआ। समारोह में वरिष्ठ उद्योगपति राजेश जैन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यगण को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दिगम्बर-श्वेताम्बर के भेद से ऊपर उठकर सकल जैन समाज की एकजुटता तथा युवाओं को समाज उत्थान की महती जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत ने बताया कि समारोह का उद्घाटन संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने जैन ध्वजारोहण कर किया।

कार्यक्रम संयोजक निलेश नगरी वाले ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल भट्टारक यशकिति हाल में एक हजार से भी अधिक प्रतिनिधियों का प्रवेश द्वार पर तिलक एवं संस्थान का उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद प्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करवाया गया।

संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विपिन ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को सक्रिय करने की आवश्यकता है। युवा वर्ग ही समाज और देश को आगे ले जा सकता है।

कुन्ती लाल जैन ने कहा कि रचनात्मक कार्यों के साथ समाज की अंतिम पंक्ति के समाजजनों को आगे बराबरी पर लाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं में संस्कार, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर कार्यशाला आयोजित करने का आव्हान किया। उन्होंने विशेष रूप से समाज और संस्कृति से जोड़कर योजना को मूर्त रूप देने की बात कही।

कार्यक्रम में कार्याध्यक्ष चेतन जी मुसलिया, संरक्षक शैलेश शाह, प्रदेश संरक्षक महेंद्र जैन मंदसौर, प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल प्रकाश पंछी, प्रदेश महामंत्री दिलीप भोलिया, प्रवक्ता राजेश पंचोली ऋषभदेव, कोषाध्यक्ष सुन्दरोत उदयपुर, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. हेमलता जैन और संरक्षक सुमति लाल दुदावत सहित देशभर के कई स्थानों से सदस्य उपस्थित रहे। इनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, मंदसौर और ऋषभदेव जैसे स्थानों के सदस्य भी शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में नए महामंत्री उमेश जैन मंदसौर ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। युवा मोर्चा के शपथग्रहण समारोह में युवाओं को समाज उत्थान की जिम्मेदारी सौंपने और सकल जैन समाज की एकजुटता पर दिए गए निर्णय को कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धि के रूप में देखा गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story