उदयपुर जिले के भटेवर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक परंपरा को संजीवता प्रदान की।

इस आयोजन का संचालन मालिया वाला श्याम सेवा समिति द्वारा किया गया। सेवा समिति के प्रमुख सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं जैसे मगनी राम नागदा, चुन्नीलाल जणवा, लक्ष्मीलाल सुथार, भंवर लाल जणवा, हुक्मी चन्द्र सुथार, जगदीश खारोल, रोशन प्रजापत, डालचंद्र प्रजापत, नरेश आमेटा, गणेश लोहार, बाबरमल पुष्करणा, पालेश सुथार, शंकर लाल खारोल, पूरण धाकड़, मीठालाल जणवा, हीरालाल लोहार और मांगीलाल गाडरी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अखंड रामायण पाठ का पवित्र वाचन किया।

रामायण पाठ के पूर्ण होने पर पंडित ओमप्रकाश औदीच्य के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन में कैलाश जणवा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर जनकल्याण और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के गोपाल सोनी ने हनुमानजी को आकर्षक आंगी धारण करवाई, वहीं पुजारी भेरुदास वैष्णव ने पूजा अर्चना और श्रृंगार के बाद आरती कर भक्तों का मार्गदर्शन किया।

श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फल, फ्रूट और चूरमा का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। अमावस्या के दिन मंदिर में दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे धार्मिक श्रद्धा और भक्तिभाव की गूंज पूरे क्षेत्र में महसूस की गई।

मालिया वाला श्याम सेवा समिति पिछले लगभग 35 वर्षों से मासिक आधार पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का संचालन कर रही है। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को भी बढ़ावा दिया।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story