फतहनगर। शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में फतहनगर का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फतह एकेडमी के निदेशक डॉ. अजय जैन ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई इस उपाधि और उनके शोध कार्य की सफलता ने संपूर्ण क्षेत्र सहित शिक्षा जगत में हर्ष की लहर पैदा कर दी है।

डॉ. अजय जैन ने अपना यह महत्वपूर्ण शोध कार्य विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल सिंह देवड़ा के कुशल निर्देशन में संपन्न किया। उनके शोध का मुख्य विषय “इंटरनेट ऑफ थिंग्स सुदृढ़ीकरण उद्यम स्थापना विश्लेषण” रहा। इस गहन शोध के अंतर्गत डॉ. जैन ने आधुनिक तकनीक, डिजिटल नवाचार तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के माध्यम से उद्यमों के विकास, उनकी स्थापना और सुदृढ़ीकरण के विभिन्न जटिल आयामों का विस्तृत एवं सूक्ष्म विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. जैन के इस शोध कार्य की गूंज केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी जबरदस्त पहचान मिली है। उनकी शोध गुणवत्ता का प्रमाण इस तथ्य से मिलता है कि उनके शोध पत्र पूर्व में ही पोलैंड और वियतनाम जैसे देशों के प्रतिष्ठित प्रकाशनों में स्थान पा चुके हैं। वर्तमान में फतह एकेडमी के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. अजय जैन निरंतर शिक्षा और तकनीकी सुधारों के लिए समर्पित हैं। उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बताया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story