अग्रवाल समाज संस्थान की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ तथा विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवगठित कार्यकारिणी में बिहारी लाल अग्रवाल को संरक्षक, लक्ष्मी लाल मंगल को अध्यक्ष, सत्यनारायण गर्ग एवं घनश्याम गर्ग को उपाध्यक्ष, घनश्याम अग्रवाल को सचिव, मुकेश गर्ग एवं राजेन्द्र मोर को सहसचिव तथा कपिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती को हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर समाज के सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में गठित नई कार्यकारिणी के साथ आगामी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर संगठन की दिशा भी तय की गई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story