देश सेवा के संकल्प और अदम्य साहस का प्रतीक बनकर लौटे अग्निवीर चिराग जनवा का रविवार को खेरोदा में उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। छह महीने की कठिन एवं चुनौतीपूर्ण सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे चिराग के स्वागत में ग्रामीणों, युवाओं और परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

अमरपुरा निवासी चिराग जनवा, पिता धनराज जनवा, भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद जब वे अपने क्षेत्र लौटे तो खेरोदा बस स्टैंड पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक एकत्रित हुए। उनके पहुंचते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयघोष से गूंज उठा।

डीजे की धुनों के बीच युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक चिराग का स्वागत किया। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी और गर्व का इजहार किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने चिराग की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने देश सेवा के लिए समर्पित चिराग के साहस, अनुशासन और मेहनत की सराहना की। उल्लेखनीय है कि चिराग जनवा ने अग्निवीर भर्ती प्रतियोगिता की तैयारी नवानिया स्थित मेवाड़ डिफेंस अकादमी से की थी, जहां से प्राप्त मार्गदर्शन और तैयारी के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

चिराग जनवा का यह स्वागत समारोह न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का उत्सव बना, बल्कि क्षेत्र के युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण और राष्ट्र सेवा की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story