ब्लॉक कांग्रेस ने खेरवाड़ा में हर्षोल्लास से मनाया आदिवासी दिवस, संस्कृति और अधिकारों पर जोर
खेरवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस ने आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस मनाया। कार्यक्रम में संवैधानिक अधिकारों और आदिवासी संस्कृति पर चर्चा हुई।

तस्वीर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बैठे लोग और भजन प्रस्तुत करते कलाकार नजर आ रहे हैं।
आदिवासी दिवस एवं अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य कमला परमार मुख्य अतिथि रहीं, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में खेरवाड़ा निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, नयागांव निवर्तमान प्रधान कमला परमार, खेरवाड़ा निवर्तमान उपप्रधान सुंदरलाल अहारी, मंडल अध्यक्ष थावरचंद मीणा, वीरेन्द्र कुमार गरासिया, बसन्त कुमार सोलविया और केशवलाल खराड़ी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि कमला परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और आदिवासियों के संवैधानिक हक एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों को हासिल करने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने मूल आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने के लिए वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व उपप्रधान सुंदरलाल अहारी ने अपने उद्बोधन में अगस्त क्रांति दिवस के साथ विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और इन दिनों की प्रासंगिकता बताई।
कार्यक्रम में खाण्डी ओबरी से भक्तजन दिनेश जोशीयाला, सिगराज ननोत, राजेश हीरोत, सुरेश कुमार, रमेश चंद्र, पूजाराम, हजाराम, कांता देवी, सविता देवी, शारदा देवी और कंकू देवी तथा बरौठी से आई भजन मंडली की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना और कार्यकर्ता नृत्य करने लगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आदिवासी विवाह गीत ‘घुमरा’ में हिस्सा लेकर कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति को जीवंत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल भगोरा, अब्दुल रजाक मकरानी, संगठन महासचिव प्रदीप भणात, पूर्व पस. सदस्य प्रेम कुमार मीणा, सरपंच प्रतिनिधि लोकेश कुमार खराड़ी, राकेश कुमार अहारी, सेवादल अध्यक्ष धर्मीचंद पांडोर, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चंपालाल खराड़ी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दशरथ कुमार खराड़ी, पूर्व सरपंच मनसुख लाल डामोर, इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण लाल पांडोर, नान सिंह गरासिया, वार्डपंच हकरी देवी, पूर्व वार्डपंच शंकर लाल भणात, भूरालाल खराड़ी, शंकरलाल खराड़ी, मन्नूलाल खराड़ी, नारायणलाल असौड़ा, कांतिलाल गरासिया, हीरालाल तेजोत, सुरेश कुमार खराड़ी, चांदमल, कन्हैया लाल आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा ने आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव रतन लिंबात ने किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
