खेरोदा, 16 दिसंबर 2025: राष्ट्रसंत आचार्य सुनील सागर महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन, भींडर ने लगातार पांचवें वर्ष शीतकालीन अभियान के तहत खेरोदा के गुलाब नगर और आसपास की विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंदों को कम्बल और छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक अनिल स्वर्णकार और ईश्वर प्रजापत उपस्थित रहे। अनिल स्वर्णकार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की परेशानियों में सहभागी बनना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने बताया कि शीतकाल में ठंड से पीड़ित लोगों के लिए यह अभियान अत्यंत सहायक साबित हो रहा है।

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन निरंतर समाजसेवा में सक्रिय है। संस्था बच्चों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराती रही है और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, भोजन पैकेट, मिठाई के पैकेट, कम्बल और स्वेटर वितरण के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। इस वर्ष के अभियान में निरंजन विद्या जैन, उदयपुर; वैभव प्रीतिका जैन, अजमेर; विमल जैन, पचेवर; वीरेंद्र प्रीति जैन, दिल्ली; अनिरुद्ध सपना जैन, मुंबई; रंजना जैन, उदयपुर; डॉ. विनोद जैन, जयपुर; और किरण देवी महावीर प्रसाद जैन, मुंबई का वित्तीय सहयोग शामिल रहा।

संस्था के महामंत्री जयप्रकाश जैन, सूरत ने बताया कि पूरे दिसंबर माह में विभिन्न बस्तियों में करीब 300 कम्बल और स्वेटर जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन के उत्कृष्ट समाजसेवी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है और संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार को समाजसेवा शिरोमणि उपाधि से नवाजा गया है।

इस पहल ने न केवल शीतकाल में जरूरतमंद लोगों को राहत दी है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की मिसाल कायम की है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story