नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीजी की हवेली में मंगलवार को राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) विशाल बंसल ने अपनी राजसमंद यात्रा के दौरान प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। नाथद्वारा आगमन पर एडीजी विशाल बंसल ने सीधे श्रीजी मंदिर पहुँचकर प्रभु की ग्वाल झांकी में शामिल होकर दर्शन किए और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

दर्शनोपरांत मंदिर परंपराओं का निर्वहन करते हुए कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने तिलकायत सचिव एलडी पुरोहित एवं सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य की गरिमामयी उपस्थिति में एडीजी बंसल का स्वागत किया। इस दौरान परंपरानुसार उन्हें उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रभु श्रीजी का विशेष प्रसाद भेंट कर उनका विधिवत सत्कार किया गया। इस अवसर पर राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल एवं नाथद्वारा उपनिरीक्षक शिप्रा राजावत सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की इस धार्मिक उपस्थिति ने मंदिर परिसर में एक विशेष गरिमा का संचार किया।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story