आम आदमी पार्टी खेरवाड़ा ने आगामी सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 27 सितम्बर को गोदावरी गार्डन में विधानसभा प्रभारी महेंद्र खराड़ी के नेतृत्व में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उदयपुर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य चुनावों की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया। इस दौरान पंचायत चुनाव पूरी मजबूती, एकजुटता और सुनियोजित तैयारी के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया।

कार्यकर्ताओं को गांव-गांव संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने का संकल्प लिया। इस बैठक के साथ आम आदमी पार्टी ने खेरवाड़ा क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को गति देने का संदेश दिया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story