खेरवाड़ा स्थित आकार कॉलेज में महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित कर 40 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रबंधन और सैनिटरी पैड्स की उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा।

महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की ओर से यह कार्यक्रम संरक्षक अध्यक्ष दिनेश जैन, अध्यक्ष मुकेश कलाल एवं सचिव जितेन्द्र जैन के निर्देशन में रानी रोड़ स्थित आकार कॉलेज में आयोजित किया गया। कॉलेज की उप प्राचार्य भावना मेघवाल एवं कार्यालय सहायक कनक लता के नेतृत्व में प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में अध्ययनरत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।

इस दौरान कॉलेज की उप प्राचार्य भावना मेघवाल एवं कार्यालय सहायक कनक लता ने ‘झिझक छोड़ो-चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ के तहत माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माहवारी के समय होने वाली समस्याओं, उनके निराकरण तथा सैनिटरी पैड्स की उपयोगिता के बारे में भी बालिकाओं को बताया।

कार्यक्रम में एमआई की ओर से उपाध्यक्ष पुष्कर जैन, पूर्व सचिव नरेश अग्रवाल एवं हितेश पंचोली, संयुक्त सचिव दिलीप जैन, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैन एवं सदस्य नगेन्द्र कोठारी मौजूद रहे। कॉलेज के स्टाफ सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महावीर इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में 40 बालिकाओं तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने के साथ माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story