उदयपुर। ओसवाल समाज की एकता और प्रगति का प्रतीक रही ओसवाल सभा की वार्षिक साधारण सभा रविवार को ओसवाल भवन में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी ने की। इस अवसर पर नवनिर्मित ओसवाल भवन का लोकार्पण किया गया, जिसमें नवीन मुख्य द्वार, सुसज्जित कार्यालय कक्ष, सभा कक्ष, आधुनिक टॉयलेट्स तथा चौकीदार क्वार्टर जैसी सुविधाओं का शुभारंभ सभाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।

साधारण सभा के आरंभ में आनंदी लाल बम्बोरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया और बीते दो वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके पश्चात मनीष नागोरी ने पिछले वर्ष की साधारण सभा का प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात अंशुल मोगरा ने वर्षभर की आय-व्यय रिपोर्ट, बैलेंस शीट और आगामी वर्ष के बजट का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।

सभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से ठहरी हुई ओसवाल सभा की गतिविधियों को अब नई गति और दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास, पारदर्शिता और एकता की भावना से प्रेरित होकर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। इस दौरान पिछले दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास की झलक देखी।

कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष तुक्तक भाणावत ने सभी सदस्यों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। स्नेह भोज के साथ सभा का समापन हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकारिणी सदस्यों और बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने सहभागिता की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story