उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए गए। इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने न केवल विकास कार्यों की शुरुआत की, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित कर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को जमीन पर उतारने का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लाभार्थियों को योजना के चेक प्राप्त हुए, उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक उठी। लाभार्थियों ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक उदय लाल डांगी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वल्लभनगर के गुडूल सागर से जुड़ी वर्षों पुरानी मांग को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक भंवरलाल भट्ट, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज अहीर, उपखंड अधिकारी किरण पाल, अधिशासी अधिकारी सुनील चौहान, तहसीलदार सुरेन्द्र छिपा, निर्वतमान जिला परिषद सदस्य खुबीलाल रावत, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीलाल डांगी, सरपंच प्रतिनिधि कैलाश डांगी, मंडल महामंत्री हीरालाल अहीर, कमलेश शर्मा, मुस्लिम महासभा अध्यक्ष इरशाद खा, पूर्व अध्यक्ष अमजद खान, विधायक प्रतिनिधि पप्पू लाल डांगी, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल पाटीदार, श्रीलाल कुलमी, व्यापार मंडल महामंत्री ललित मादरेचा, विनोद चोरड़िया, नवानिया सरपंच जगदीश सेन, धमानिया सरपंच मांगीलाल डांगी, पूर्व सीआर मांगीलाल डांगी, मेघराज सोनी, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश मेनारिया, रमेश डांगी मोरजाई, एसीबीईओ गोपाल मेनारिया, खेमराज डांगी तारावट, मुकेश डांगी, कपिल खटीक, गोविंद सरगरा, राजकुमार लोढ़ा, देवीलाल भील, दिनेश डांगी, मोहन लाल, नारायण लाल गुर्जर, प्रेम प्रजापत, पूर्व उप सरपंच मंजू लोहार, कैलाश माली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन पप्पूलाल गुर्जर ने किया, स्वागत उद्बोधन ललित मादरेचा द्वारा दिया गया, जबकि आभार प्रदर्शन की जिम्मेदारी विनोद चोरडिया ने निभाई। समग्र रूप से यह आयोजन वल्लभनगर क्षेत्र में विकास, विश्वास और जनसरोकारों के सुदृढ़ीकरण का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने आमजन में सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story