खेरोदा, 23 दिसंबर 2025। भींडर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह चावड़ा का शनिवार को जन्मदिन उनके समर्थकों के जोश और उत्साह के बीच मनाया गया। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चावड़ा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आयोजन स्थल होटल तेजल पैलेस पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

शाम 4 बजे से शुरू हुआ स्वागत समारोह देर रात तक चलता रहा। समर्थकों ने मेवाड़ी पगड़ी, उपरना और मालाओं से पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह चावड़ा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप और भव्य संगीत के बीच चावड़ा को घोड़ी पर बिठाकर होटल के मुख्य आयोजन स्थल तक लाया गया, जिसे देखकर उपस्थित जनसैलाब मंत्रमुग्ध हो गया।

कार्यक्रम में देर रात तक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस भव्य आयोजन ने न केवल चावड़ा के व्यक्तित्व और लोकप्रियता को उजागर किया, बल्कि स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक उत्सव की परंपरा को भी जीवंत बनाए रखा।

इस जन्मदिवस समारोह ने क्षेत्रीय जनता के बीच सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता का संदेश भी दिया, जिसमें गांव-गांव से आए समर्थक और कार्यकर्ता जुड़कर चावड़ा के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते दिखे।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story