लसाड़िया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लसाड़िया में बुधवार को “वीर बाल दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति, प्रेरणा और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में 26 दिसंबर 2025 को मनाए जा रहे वीर बाल दिवस के क्रम में ग्राम स्तर पर ग्राम दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता का विकास, युवा प्रतिभाओं का पोषण और उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रभारी मोहित कुमार रेगर के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन प्यार चंद्र रेगर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बनवारी लाल बैरवा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देशभर के सभी विद्यालय वीर बाल दिवस के रूप में इस आयोजन को मना रहे हैं और इतिहास में अंकित वीर बालकों के आदर्शों को अपनाने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु पुत्रों के बलिदान से प्रेरणा लेकर जीवन में साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक वर्ग में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी कुंवर ने प्रथम, दिनेश मीणा ने द्वितीय तथा तनवी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी मीणा, द्वितीय स्थान तृप्ति चौधरी और तृतीय स्थान प्रकाश मीणा को मिला। कविता एवं कहानी प्रतियोगिता में अलवीरा प्रथम, दिनेश मीणा द्वितीय तथा रमेश मीणा तृतीय स्थान पर रहे।

माध्यमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में भाग्यवंती कुम्हार ने प्रथम, ललित पटेल ने द्वितीय और सलिना खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं “राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में अपने विचार रखते हुए भावना वेद ने प्रथम, सलमान खान ने द्वितीय और तन्मय रेगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा मूल्यांकनकर्ता मणिलाल जी द्वारा की गई तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को गुरु पुत्रों के जीवन और बलिदान पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म “चार साहबजादे” दिखाकर किया गया। इस फिल्म के माध्यम से बच्चों ने वीर बालकों के त्याग और साहस को समझा और जीवन में उनसे प्रेरणा लेने का संदेश ग्रहण किया। वीर बाल दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और अधिक सशक्त किया।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story