उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में कोटड़ा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) की संयुक्त छापेमारी में खेतों से 239.600 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र के डुंगरिया गांव में छापा मारा। खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती करते हुए बड़ी मात्रा में पौधे पाए गए। पुलिस ने मौके पर सभी पौधों को जब्त कर लिया, जबकि मुख्य अभियुक्त नारायण पिता हामीरा निवासी डुंगरिया कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया।


प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने करीब दो बीघा भूमि पर अवैध गांजे की खेती कर रखी थी। पुलिस के अनुसार, यह खेती स्थानीय स्तर पर नशे के अवैध व्यापार के लिए की जा रही थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


थाना अधिकारी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और डीएसटी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि इस तरह के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की खेती या व्यापार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि समाज के सहयोग से ही इस नशे के जाल को तोड़ा जा सकता है और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story