17वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन, हैदराबाद रीजन को मिली ओवरऑल ट्रॉफी
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर, चिरमी व कालबेलिया डांस के बीच हैदराबाद रीजन को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।

तस्वीर में मावली के नवोदय विद्यालय में आयोजित 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाती हुई दिखाई दे रही है।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में कल रंगारंग कार्यक्रमों के बीच 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्री गौरव श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन मौजूद रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि श्री गौरव श्रीवास्तव को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें चिरमी डांस, कालबेलिया डांस सहित अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि श्री गौरव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि उदयपुर नवोदय विद्यालय पूरे भारत में अब अपना नाम स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण दुर्धरा से आए छात्र विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं और इन्हें तराशने की आवश्यकता है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री गौरव श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अमृता दुहन द्वारा हैदराबाद रीजन को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय कोटा के प्राचार्य रामकेश मीणा, गुड़गांव के प्राचार्य आर के पवार, बांसवाड़ा द्वितीय के प्राचार्य अब्दुल हमीद, चित्तौड़गढ़ की प्राचार्य उषा किरण तथा पाली के उपप्राचार्य राजपाल मंडिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट आमंत्रित अतिथि शतरंज खिलाड़ी श्री अरुण भी समारोह में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन निवेदिता अंकुर मोदी और सुधीर कुमार ने किया। रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ 17वीं नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
