राजकीय महाविद्यालय मावली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 26 अक्टूबर कर दी गई है।

प्रवेश नोडल अधिकारी भारती चौहान ने बताया कि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान पूर्वार्द्ध/प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए विद्यार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन पत्र भरवा सकते हैं।

आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा X, XII और स्नातक की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। राजकीय महाविद्यालय मावली में नवीन सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 26 अक्टूबर तक आवेदन पूरा करना जरूरी है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story