क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यालय खेरवाड़ा में जून माह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर दीपक मीणा के सहयोग से मई माह के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान लू, तापघात एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण सेवा शिविर-2026, स्टॉप डायरिया अभियान, आगामी पल्स पोलियो कार्यक्रम तथा आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी एवं कार्ड वितरण की प्रगति का भी आकलन किया गया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी, अंतरा एवं पीपीआईयूसीडी वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत विभागीय सूचकांकों, टीबी मुक्त भारत अभियान, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, मां वाउचर योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान तथा आरसीएच सूचकांकों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों एवं कार्मिकों की प्रगति अपेक्षाकृत कमजोर पाई गई, उन्हें कार्य निष्पादन में सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), बीसीएचएस, एएनएम, एलएचवी, डीईओ सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की यह समीक्षा बैठक क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी, सेवा वितरण में सुधार तथा आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story